फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: दिवाली पर शहरवासियों को मिलेगी नए एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात, गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया अवलोकन

Fri, 18 Apr 2025 12:50 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। टर्मिनल का 80% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस साल दिवाली तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में शहर को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस आधुनिक टर्मिनल का 80% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अनुमान है कि यह नया टर्मिनल इस साल दिवाली तक जोधपुरवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


24 हजार वर्गमीटर में फैला यह नया टर्मिनल प्रतिवर्ष 3.5 मिलियन यात्रियों और व्यस्त समय में 2,500 यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। नए टर्मिनल को राजस्थान की विरासत को ध्यान में रखते हुए हैरिटेज लुक दिया गया है और निर्माण में जोधपुर पत्थर का विशेष उपयोग किया गया है।

ये भी पढ़ें:  Tiger Attack: रणथंभौर में अब नहीं देख पाएंगे टाइगर, बाघ के हमले में बच्चे की मौत के बाद RTR ने उठाया बड़ा कदम
विज्ञापन


गौरतलब है कि मौजूदा टर्मिनल भवन केवल 430 यात्रियों को प्रति घंटा संभाल सकता है, जबकि नया टर्मिनल 37 एकड़ में फैला होगा, जिसमें 6 एयरोब्रिज, 40 चेक-इन काउंटर, 16 सेल्फ चेक-इन मशीनें और 3 कन्वेयर बेल्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही 12 विमान और 300 से अधिक कारों की पार्किंग की सुविधा भी यहां रहेगी।

मीडिया से बातचीत में शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि पीएम मोदी की इस प्रोजेक्ट के प्रति विशेष रुचि और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के प्रयासों से जमीन संबंधी समस्याएं सुलझीं, जिसके बाद यह सपना साकार हो सका।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह टर्मिनल सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार नहीं, बल्कि एविएशन सेक्टर में एक नई क्रांति की शुरुआत है, जिससे जोधपुर की आर्थिक प्रगति को भी नई उड़ान मिलेगी। शेखावत ने इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में सहयोग देने वाली एयरपोर्ट अथॉरिटी, नगर निगम, जोधपुर विकास प्राधिकरण और मीडिया का भी आभार जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें