फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने मंगेतर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पुलिस कर रही जांच

Mon, 16 Dec 2024 12:51 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

घर की छत पर बने कमरे में कॉलेज छात्रा का शव फांसी से लटका मिलने के बाद परिजनों ने शिकायत में छात्रा के मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मंगेतर ने युवती को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जिससे तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नृसिंहपुरा गांव में एक 22 वर्षीय छात्रा पूजा का शव घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मृतका के चचेरे भाई राकेश कुमार ने पुलिस में दी गई शिकायत में पूजा के मंगेतर निकेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव निवासी निकेश ने सगाई के बाद पूजा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से मना कर दिया। इसके साथ ही निकेश पर पूजा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके चलते वह तनाव में आकर आत्महत्या के लिए मजबूर हो गई।

गुढ़ागौड़जी थाने के एएसआई आशुतोष ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या पूजा ने मंगेतर की प्रताड़ना के कारण यह कदम उठाया या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूजा परिवार में पांच बहनों में दूसरे नंबर पर थी और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें