फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: स्कूली छात्राओं से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवकों को लाठी-सरियों से पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 09 Jul 2025 06:21 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

जिले के चांदराई गांव में सरकारी स्कूल के सामने खड़ी छात्राओं से की गई कथित अभद्रता का विरोध करने पर में कुछ लोगों ने लाठी और सरियों से दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ये लोग दोनों युवकों पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार थुंबा गांव निवासी जयपाल सिंह और उसके रिश्तेदार भवानी सिंह पर पांचोटा गांव के युवकों ने लाइब्रेरी के पास हमला कर दिया। हमले में जयपाल सिंह को सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह बेहोश होकर एक दुकान की सीढ़ियों पर गिर पड़ा, स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें: Sikar News: खाटूश्यामजी से अपहृत अजमेर के प्रॉपर्टी व्यवसायी को पुलिस ने नागौर से बरामद किया, आरोपी अब भी फरार

बताया जा रहा है कि सोमवार को दो लड़कियां स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान थुंबा रोड से तेज गति से एक ट्रैक्टर निकला, जिसे कांतिलाल मीणा चला रहा था। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने जान-बूझकर युवतियों के पास से वाहन घुमाया और उन्हें डराने की कोशिश की। जब युवतियों ने यह बात अपने घरवालों को बताई तो भवानी सिंह और जयपाल सिंह ने कांतिलाल को समझाने की कोशिश की, जिस पर उसने उन्हें धमकी दी और वहां से चला गया।

कुछ देर बाद कांतिलाल अपने साथियों हीराराम, उमाराम, हरसणिया, हिमताराम और उसकी पत्नी के साथ लाइब्रेरी पहुंचा, जहां जयपाल और भवानी सिंह मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने उन पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने आहोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हैड कांस्टेबल रणजीत सिंह के अनुसार झगड़े का वीडियो भी सामने आया है, जो जांच का हिस्सा बनाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें