फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blotra News: जोजरी बचाओ आंदोलन; प्रदूषित पानी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना आज से, 14 को आएंगे बेनीवाल

Mon, 11 Aug 2025 01:14 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

जोधपुर की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला रासायनिक और दूषित पानी लगातार बालोतरा जिले में तबाही मचा रहा है। इस गंभीर मुद्दे पर अब जनआंदोलन का बिगुल बज चुका है। ग्रामीणों ने घोषणा की है कि 11 अगस्त से डोली टोल प्लाजा के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान, आमजन, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आंदोलन के मुख्य सूत्रधार आरएलपी नेता थानसिंह डोली ने बताया कि 14 अगस्त को नागौर सांसद एवं आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल विशेष रूप से इस धरने में शामिल होंगे। उनके आगमन से आंदोलन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। थानसिंह डोली के अनुसार 2008 से बरसात के मौसम में जोधपुर से भारी मात्रा में रासायन युक्त पानी छोड़ा जाता है, जो जोजरी नदी के जरिए धवा, डोली, कल्याणपुर समेत कई गांवों तक पहुंचता है। यह दूषित पानी खेतों, घरों और यहां तक कि स्कूलों में भर जाता है, जिससे ग्रामीणों के जीवन पर गंभीर असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर आपस में भिड़े दो दुकानदार; मारपीट का वीडियो वायरल

उन्होंने याद दिलाया कि ग्रामीण वर्षों से इस समस्या के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम और हाल ही में नेशनल हाईवे अवरोधन भी किया गया लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन केवल कागजों तक सीमित रह गए। डोली ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का निजी एजेंडा नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण, जीव-जंतु और मानवता की रक्षा के लिए जनयुद्ध है। उन्होंने सभी नागरिकों, किसानों और युवाओं से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर इस मुहिम में शामिल हों, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में 14 अगस्त को होने वाले जोजरी बचाओ आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रदूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें