फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Video: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सीएम गहलोत पर बोला हमला, कह दी बड़ी बात

Sun, 06 Nov 2022 11:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि गुजरात में भाजपा एक नया इतिहास बनाएगी। वहां किसी तरह का विपक्ष ढूंढने पर भी सामने नजर नहीं आ रहा है। रविवार को जोधपुर पहुंचे शेखावत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुजरात में भी राजस्थान मॉडल अपनाने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि वे राजस्थान का कौन सा मॉडल स्थापित करने की चर्चा कर रहे हैं? राजस्थान का जो गवर्नेंस मॉडल है, उसे राजस्थान के करोड़ों लोग दुर्भाग्यपूर्ण मानकर परिवर्तन करने का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान में जिस तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति है। जिस तरह के हालात हैं। मुझे नहीं लगता गुजरात के लोग इस तरह के नेता और इस तरह के मॉडल को स्वीकार करने का भी सोचेंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें