ED Raid on Govind Singh Dotasara: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ED ने गुरुवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिवार पर पेपर लीक मामले में कार्रवाई की है। पेपर लीक प्ररकण में ईडी की टीम डोटासरा के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर पहुंच गई। वहीं, सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी समन जारी किया गया है।