फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News : ममता चौधरी के निलंबन के बाद कौन बनेगा अगला सभापति, आचार संहिता से पहले करनी होगी नियुक्ति

Sun, 13 Oct 2024 09:02 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

स्वायत्त शासन विभाग के आदेश पर निगम परिषद सभापति पद से ममता चौधरी के निलंबन के बाद अब नगर परिषद का अगला सभापति कौन होगा इस संबंध में अभी तक कोई भी स्पष्ट चेहरा सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा जल्दी ही सभापति की नियुक्ति करेगी। गौरतलब है कि स्वायत शासन विभाग राजस्थान ने सभापति ममता चौधरी को कार्यों में अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोपों के चलते पद से निलंबित कर दिया था।

इस संबंध में स्वायत शासन विभाग, जयपुर ने अधिकृत पत्र जारी करके बताया था कि दौसा नगर परिषद सभापति ममता चौधरी के खिलाफ पिछले लंबे समय से भ्रष्टाचार और अनियमितता के साथ पद के दुरुपयोग की शिकायत मिल रही थी, जिसके लिए ममता चौधरी से डीएलबी में एक पत्र लिखकर इस मामले में संतोषजनक जवाब भी मांगा गया था।

इधर आने वाले दिनों में दौसा सहित राज्य की सात सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना हैं, जिसके लिए कभी भी आचार संहिता लग सकती है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि भाजपा जल्द से जल्द नगर परिषद में अपना कब्जा कायम करते हुए सभापति की नियुक्त करेगी। इसके लिए अंदर ही अंदर दौड़-धूप शुरू हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुष्पा घोसी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका दौसा, कृष्णा शर्मा, आशा खंडेलवाल और अलका शर्मा में से किसी एक को भाजपा सभापति पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें