फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: 15 करोड़ कीमत के डोडा पोस्त से भरा कंटेनर जब्त, तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया

Fri, 07 Feb 2025 05:14 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा पुलिस और एजीटीएफ, सीआईडी और सीबी जयपुर की संयुक्त कार्रवाई में 15 करोड़ रुपये मूल्य का अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया है। इस दौरान अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 7002.71 किलो डोडा पोस्त से भरे 386 कट्टों को बरामद किया है।

दौसा पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि 6 जनवरी 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि महवा की तरफ से एक कंटेनर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त लेकर जयपुर की ओर जा रहा है। इस पर दौसा पुलिस ने सिकरी मोड़ NH-21 पर नाकाबंदी की। कुछ ही देर में भरतपुर की ओर से एक कंटेनर और उसे एस्कॉर्ट कर रही एक कार आती दिखी। पुलिस ने जब इन्हें रोका और जांच की तो कंटेनर में 386 कट्टों में भरा 7002.71 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इस तस्करी में शामिल तीन बदमाशों सोनू निशोर, पुत्र मांगीलाल, मनोज सिंह, पुत्र भगवानदास और हेमराज उर्फ बबलू, पुत्र राधाकिशन को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही
डोडा पोस्त ले जाने में इस्तेमाल किए गए कंटेनर और एस्कॉर्ट करने वाली कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें