फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कमर कसी, 13 नवंबर को 2 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

Sat, 19 Oct 2024 07:12 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा विधानसभा उपचुनाव के लिए आचार संहिता लग चुकी है और 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने की तारीख है। हालांकि अभी तक उपचुनाव के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।

दौसा जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। चुनाव में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और चुनाव आयोग की गाइड लाइन को पूरी तरह फॉलो करते हुए चुनाव करवाए जाएंगे।

जिला कलेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने इस उपचुनाव के लिए 240 बूथ बनाए हैं, जहां मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि 4 FST और 4 SST टीमों का गठन किया गया है और पोलिंग पार्टियों के प्रथम प्रशिक्षण के साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। गौरतलब है कि दौसा विधानसभा उपचुनाव में कुल 2 लाख 46 हजार मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। दौसा विधानसभा अति संवेदनशील विधानसभा है, इसलिए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा बूथों को चेक करके प्रथम बार मतदान का प्रयोग करते हुए मतदान के दिन शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था की बात करते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि हमने जगह-जगह पुलिस के नाके लगा दिए हैं तथा एक्साइज विभाग द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। चुनाव वाले दिन भी अधिक से अधिक बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। सात एरिया मजिस्ट्रेट और 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के दिन तैनात रहेंगे, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान की प्रक्रिया भयमुक्त और निष्पक्ष होगी।

मतगणना पर बताते हुए जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार चुनाव मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का प्रोटोकॉल पूरी तरह फॉलो करते हुए हम लोग चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें