राजस्थान के झुंझुनूं में एक महिला की उसी के परिवार के लोगों की बेरहमी से की गई पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा गया जिसमें उसका मासूम बेटा मदद की गुहार भी लगाता नजर आ रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बाकि फरार आरोपियों की तालश शुरू कर दी है। लेकिन इस महिला पर अपनों का ही कहर क्यों टूटा, देखिए इस रिपोर्ट में।