फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: पति-पत्नी ने दो बच्चों के साथ की सामूहिक आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 02 Jul 2025 05:32 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के उण्डू गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। इस घटना में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों ने घर में बने टांके में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मृतकों के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अपने पारिवारिक जमीन के विवाद से तंग आकर यह कदम उठाने की बात लिखी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने में जुड़ी है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवलाल उनकी पत्नी कविता और दो बच्चों के शव घर में बने टांके में पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें जमीन विवाद से परेशान होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि जिले के उण्डू गांव निवासी शिवलाल जो कि जयपुर में हैंडीक्राफ्ट का काम करते थे और दो महीने पहले ही गांव लौटे थे। मंगलवार को शिवलाल उनकी पत्नी और उनके दो बच्चों के शव एक टांके में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर शिव थानाधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस को मृतको के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अपने पारिवारिक जमीन के विवाद से तंग आकर यह कदम उठाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने में जुड़ी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें