फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Weather: 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; हीटवेव का अलर्ट जारी; छह साल में सबसे गर्म दिन रहा रविवार

Tue, 10 Jun 2025 07:06 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

बाड़मेर में एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर तेज कर दिए हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इन दिनों रात में भी गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं और सुबह सूरज की किरणें निकलने के साथ ही भीषण गर्मी शुरू हो जाती है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
 
सोमवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि यह रविवार के मुकाबले थोड़ा कम था। दरअसल, मई माह में बाड़मेर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया था। लेकिन पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव के साथ गर्मी फिर से बढ़ गई है। रविवार को तो छह साल बाद जून में सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: टोंक में बनास नदी हादसे पर सचिन पायलट और हरीशचंद्र मीना ने जताई संवेदना, प्रशासन से राहत की मांग
 
सोमवार को दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में दुबके रहे। रात में भी गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिली। मंगलवार को सुबह से ही उमस और गर्मी से लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे थे। आज हवाएं भी थम सी गई हैं, जिससे गर्मी और बढ़ गई है।

गर्मी और उमस से बचने के लिए लोग सुबह-सुबह ही नींबू पानी और जूस की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए आगामी चार दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 20 जून के बाद राजस्थान में मानसून के प्रवेश की संभावना है। बाड़मेर में इस महीने के अंत तक बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Ranthambore News: एरोहेड बाघिन के तीनों शावक अलग-अलग सेंक्चुरी में होंगे शिफ्ट, एनटीसीए ने अनुमति दी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें