फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: सेवनखेड़ी स्कूल में दीवार गिरी, लेकिन बच्चों की 'किस्मत' ने बचाई जान, जानें पूरा मामला

Tue, 20 Jan 2026 01:41 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवनखेड़ी में एक गंभीर हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय की एक जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार बच्चों के ऊपर नहीं गिरी, वरना झालावाड़ जैसी दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति हो सकती थी।

ये भी पढ़ें: Baran News: हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के खिलाफ शाहाबाद में जोरदार प्रदर्शन, जंगल बचाने सड़कों पर उतरे हजारों लोग

विद्यालय में जर्जर हो चुकी दीवार के जीर्णोद्धार का कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। जिस समय निर्माण कार्य चल रहा था, उसी के समीप बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अचानक दीवार का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। दीवार गिरते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हाल ही में झालावाड़ में हुए एक ऐसे ही हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। सेवनखेड़ी विद्यालय में भी स्थिति वैसी ही थी, लेकिन सौभाग्य से बच्चे दीवार की जद में आने से बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें