फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 13 को आएंगे बांसवाड़ा, व्यापक स्तर पर हो रही तैयारियां

Wed, 11 Jun 2025 10:30 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा रहेंगे। वे यहां प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे साथी कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरणों में है।

मुख्यमंत्री शर्मा शुक्रवार को सुबह 11 बजे जयपुर से विशेष विमान से रवाना होंगे और 12.10 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। यह से वे दोपहर साढ़े 12 बजे बांसवाड़ा के कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर ढाई बजे रवाना होकर पुनः तलवाड़ा जाएंगे और वहां से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

पढ़ें: शराब के नशे में घर में घुसा जवान, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या; पंजाब में थी तैनाती    

कलेक्टर ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री की प्रस्तावित बांसवाडा यात्र तथा स्थानीय कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार देर शाम को जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभास्थल पर मंच सहित बैठक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, पीएचईडी के एसई जे.के. चारण सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें