फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: मौताणे की मांग के बवाल में हुई थी युवक की मौत; आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट के 8 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Updated Wed, 10 Sep 2025 10:59 PM IST

बांसवाड़ा के पाटन थाना पुलिस ने शोभावटी गांव में तीन दिन पूर्व हुई आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना एक युवक की मौत के बाद दो पक्षों के बीच चले आ रहे विवाद के कारण हुई थी। पुलिस अब शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 
युवक की मौत से भड़का विवाद
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शोभावटी गांव में लक्ष्मण नामक युवक की मौत के बाद से दो पक्षों में तनाव चल रहा था। इसी कड़ी में 7 अगस्त की शाम को घटना को अंजाम दिया गया। मृतक पक्ष के लोगों ने विरोधी पक्ष पर मकानों में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप लगाया है।
 
रिपोर्ट में लगाए गंभीर आरोप
गांव के गलिया पुत्र दीपा चरपोटा ने 8 अगस्त को पाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके अनुसार, हुकिया चरपोटा करीब 25-30 लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर घर में घुस आया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार को धमकाया और कहा कि हमारे आदमी को मारने का हर्जाना 10 लाख रुपए देना होगा। इसके बाद घर के दरवाजे, सीमेंट की चद्दरें, चारपाई और आंगन में खड़ी मोटरसाइकिलों को तोड़ा गया। महिलाओं से अभद्रता भी की गई और फिर घर में आग लगा दी गई। आगजनी से गेहूं, मक्का, धान की आठ बोरियां और चांदी के जेवर जलकर नष्ट हो गए।

यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: न कहने पर युवक ने महिला को मार दी गोली; खुद भी मरा मिला, पुलिस विकट उलझी
 
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पाटन थाना पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के मार्गदर्शन में पाटन, कुशलगढ़ और कसारवाड़ी थाने की टीमें गठित की गईं। थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने सरपोटा गांव में दबिश देकर आठ आरोपियों हुकिया, खूमचंद, कालू, प्रभु, कमलेश, बापू, रामा और समरिया को गिरफ्तार कर लिया।
 
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। एफआईआर में दर्ज सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘कहीं देश में न हो जाएं नेपाल जैसे हालात’- डोटासरा ने कहा, पायलट को CM बनाने पर क्या बोले?

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें