फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक गहलोत को सचिन पायलट के सीएम बनने से कोई दिक्कत नहीं, लेकिन...

Tue, 18 Oct 2022 08:00 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर इशारों-इशारों में सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि किसी भी स्तर पर अनुभव का कोई विकल्प नहीं है और सुझाव दिया कि युवा नेताओं को धैर्य रखना चाहिए क्योंकि समय आने पर उन्हें मौका मिलेगा। गहलोत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और जितिन परसादा जैसे नेताओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए "अवसरवादी" कहा और बताया कि ये सभी कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बन गए। सचिन पायलट का नाम लिए बिना गहलोत ने कहा कि युवा नेता जो अभी भी कांग्रेस में हैं, उन्हें कड़ी मेहनत करनी चाहिए और जब समय आएगा, तो केंद्रीय नेतृत्व देगा। उन्हें उसी तरह मौका दिया जैसे उन्हें और अन्य नेताओं को अवसर दिए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें