फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर सेंट्रल जेल से हत्या और दुष्कर्म के दो कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 02 Mar 2025 06:38 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जेल प्रशासन ने दोनों बंदियों को ढूंढा, लेकिन दोनों बंदी नहीं मिले। बंदी सतीश कुमार हत्या के मामले में और बंदी मुकेश कुमार दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा था। जेल प्रशासन ने कोतवाली थाने में दोनों बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर सेंट्रल जेल की ओपन जेल से हत्या और दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे दो कैदी फरार हो गए। सतीश कुमार, जो राजगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी था, हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था, जबकि मुकेश कुमार, जो हुंडिया कला का रहने वाला था, दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था।

विज्ञापन


जेल प्रशासन ने कोतवाली थाना में दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फरार कैदियों की तलाश के लिए पुलिस ने उनके गांवों में टीमों को रवाना कर दिया है। इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलवर शहर की सेंट्रल जेल की ओपन जेल से दुष्कर्म व हत्या के मामले में सजा काट रहे दो बंदी आज एकाएक फरार हो गये। जेल प्रशासन ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार सतीश कुमार पुत्र सेडू राम राजगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी था, जो हत्या के मामले में सजा काट रहा था। वहीं दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे मुकेश नाम का आरोपी भी इसके साथ फरार हो गया। पुलिस ने कोतवाली थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अब पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार ओपन जेल से भागे इन बंदियों ने जेल प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं, क्योकि इन बंदियों के भागने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल कर रख दी है। इनमें से सतीश 302 ओर धारा 34 में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था, जबकि मुकेश धारा 376 में दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बंदियों की तलाश शुरू कर दी है। इनके गांवों को भी पुलिस टीमे रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें