फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अलवर में दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से झुलसीं, अस्पताल में चल रहा इलाज

Sun, 22 Dec 2024 08:11 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के दो थाना क्षेत्रों में दो मासूम बच्चियां अलग-अलग कारणों से गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए अलवर जनरल अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पहली घटना लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर गांव की है, जहां बबली जोगी की ढाई वर्षीय बेटी हिमांशी शनिवार रात को भैंस के लिए बनाए गए गर्म बांट में गिर गई। यह बांट बेहद गर्म था और ठंडा करके भैंस को खिलाना था, लेकिन बच्ची गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तुरंत अलवर जनरल अस्पताल लाया गया, जहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। दूसरी घटना रैणी थाना क्षेत्र के भूलेरी गांव की है, जहां आराम सैनी की डेढ़ वर्षीय बेटी रियांशी घर में उबलते गर्म दूध पर गिर गई और गंभीर रूप से झुलस गई। उसे भी तुरंत अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया और इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चियां काफी झुलस गई हैं और उन्हें ठीक होने में समय लग सकता है। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उनका उपचार जारी है। इन दोनों घटनाओं में डॉक्टरों ने सतर्कता बरतने और बच्चों को गर्म पदार्थों से दूर रखने की सलाह दी है, ताकि इस तरह के हादसे से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें