फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: भारतीय सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने झंडी दिखा कर किया रवाना

Thu, 29 May 2025 12:32 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को खैरथल में भगत सिंह चौक पर वीर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी इस यात्रा में पैदल शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी शान है, और हर भारतीय के दिल की पहचान है। यही हमारा गंगा, हिमालय और हिंदुस्तान है।

 मंत्री भूपेंद्र यादव ने देश के युवाओं से अपील की कि वे स्वच्छता, विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में काम करें और भारत को 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने शहरों को साफ रखें, किसानों को प्रोत्साहित करें, और विद्यार्थियों में विज्ञान की रुचि बढ़ाएं  तो हम भारत को आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकवाद के खिलाफ लिए गए फैसलों की भी तारीफ की और कहा कि भारतीय सेना ने उन फैसलों को पूरी ताकत के साथ ज़मीन पर उतारा है। इसी समर्थन में आज खैरथल में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह भी पढ़ें:  सीएम भजनलाल का दिल्ली दौरा, ई-बस और मेट्रो फेज टू पर केंद्रीय मंत्रियों से अहम बैठक

इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने भाग लिया और देशभक्ति का संदेश फैलाया। इस मौके पर जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद सभापति हरीश रोघा, इंद्र यादव, अंजली यादव और कई अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें