फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: रामगढ़ में सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष और प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, तीन नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट

Wed, 26 Feb 2025 06:33 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलाब वाटिका के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष और प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद बदमाश घायल अवस्था में बुजुर्ग को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और घायल बुजुर्ग को रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी देते हुए तुलसीराम सैनी ने बताया कि आज सुबह वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी एक गाड़ी में तीन नकाबपोश बदमाश आए। उनके हाथ में लाठी, डंडे और हॉकी जैसे हथियार थे। आते ही उन्होंने बुजुर्ग पर हमला कर दिया और उसे अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामले में परिजन मनोज कुमार साहू ने बताया कि तीन महीने पहले बुजुर्ग को एक फोन आया था, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी और आज उन पर हमला हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पूरा जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

फिलहाल, बुजुर्ग का इलाज अलवर के जिला अस्पताल में जारी है। उनके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। बुजुर्ग हमलावरों को पहचानते भी नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर नकाब पहन रखा था। हमलावरों की मंशा ठीक नहीं थी, लेकिन वे मारपीट के बाद मौके से भाग गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनका उद्देश्य लूटपाट नहीं था।

तीन महीने पहले बुजुर्ग को जो धमकी भरा फोन आया था, उसमें भी हत्या का कारण नहीं बताया गया था। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फोन कॉल की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें