फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 08 Apr 2025 05:31 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश (35) पुत्र प्रभाती लाल, निवासी देसुला खोड़ के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

परिजनों के अनुसार राकेश सुबह से लापता था। गांव के एक व्यक्ति ने पेड़ से युवक के शव को लटका देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां राकेश का शव जंगल के एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

पढ़ें: बोरिंग की मांग को लेकर अलवर में जाम, महिलाओं ने सड़क पर लेटकर जताया विरोध; बूंद-बूंद को तरस रहे लोग    

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या किन कारणों से की।

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं राकेश का किसी से कोई विवाद तो नहीं हुआ था। घर में किसी तरह का क्लेश या तनाव रहा हो, या फिर गांव में किसी से झगड़ा हुआ हो। साथ ही, यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं राकेश की हत्या कर शव को फांसी पर लटका तो नहीं दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें