फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: एसपी सुधीर चौधरी ने संभाला कार्यभार, बोले- अपराधियों पर सख्ती और साइबर क्राइम पर रहेगा विशेष फोकस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Wed, 23 Jul 2025 02:53 PM IST

अलवर जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पुलिस द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर शहर के सभी थानाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही। पदभार ग्रहण करते ही एसपी चौधरी ने स्पष्ट कर दिया कि जिले में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ते अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता लाने और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने की बात कही। एसपी चौधरी ने बताया कि साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी। आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ तकनीकी रूप से पुलिस बल को भी सशक्त किया जाएगा ताकि साइबर क्राइम को रोक जा सके।

ये भी पढ़ें- फिर सक्रिय होगा मानसून, 27 से भारी बारिश का अलर्ट, अब तक सामान्य से 113% ज्यादा वर्षा

उन्होंने टीमवर्क पर बल देते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी मिलकर कार्य करें, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने पुलिस के स्वास्थ्य को लेकर भी सजगता दिखाई। जिससे पुलिस बल में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से अलवर पुलिस को नई दिशा मिलने की संभावना है। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि जिले में साइबर क्राइम काफी ज्यादा है। और इस पर काबू करने के प्रयास किये जाएंगे। इसके अलावा अवैध हथियारों की भी ज्यादा से ज्यादा बरामदगी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम भी काफी अधिक है और इनको रोकने के पूरे प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी और कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें