शहर की सदर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि 25 मई को एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि यशवंत नामक युवक, जो पहले से उसे जानता था, दोस्ती का फायदा उठाकर बहला-फुसलाकर उसे एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें: Ajmer News: दुष्कर्म के आरोपों को लेकर एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन, आरोपी छात्रनेता पर सख्त कार्रवाई की मांग
मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आरोपी को पुराने शहर के दिल्ली दरवाजा बाहर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन पहले ही हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और आरोपों की पुष्टि होने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चालान भी न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।