फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: पानी की समस्या को लेकर दो घंटे तक लगाया जाम, शाम तक सप्लाई न होने पर महिलाओं ने आत्मदाह की चेतावनी दी

Wed, 05 Feb 2025 05:05 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर पानी की कमी से जूझ रहे महिला-पुरुषों ने कंपनी बाग गेट पर 2 घंटे तक जाम लगा दिया। वार्ड नंबर 17 के निवासी ये लोग लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय निवासी जूली शर्मा ने बताया कि पिछले 10 दिनों से मरेठिया बास में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। PHD ने मोटर बंद कर दी थी और बार-बार आश्वासन दिए जा रहे थे कि पानी जल्दी आ जाएगा, लेकिन अब तक पानी नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि PHD ने अपनी टेंडर प्रक्रिया को पास करने के लिए चलती हुई मोटर को खराब कर दिया। गुस्साई महिलाओं ने PHD अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि आज शाम तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई, तो वे कल कलेक्टर के सामने आत्मदाह करेंगी।

जाम के बाद मौके पर पहुंचे AEN पवन जांगिड़ ने बताया कि वार्ड नंबर 17 की ट्यूबवेल की गहराई कम थी, जिस कारण पानी की आपूर्ति में समस्या आ रही थी। गर्मियों को देखते हुए इस ट्यूबवेल की गहराई बढ़ाई गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि ट्यूबवेल में पानी छोड़ने की सूचना मिलने के बाद इलेक्ट्रिशियन को जानकारी दी गई थी और आज शाम तक पानी की आपूर्ति हो जाएगी।

लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को लेकर स्थानीय महिलाओं का गुस्सा बढ़ रहा है और इसी के चलते उन्होंने समस्या दूर नहीं होने की स्थिति में यह गंभीर कदम उठाने की धमकी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें