फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Crime: चोरी के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे हुई गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Mon, 25 Aug 2025 07:37 PM IST

कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। थाना कोतवाली के एएसआई इलियास ने बताया कि परिवादी बृजलाल गोयल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी रोड नंबर-2 स्थित दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र भरत लाल, निवासी ग्राम बेलाका (थाना वैशाली नगर क्षेत्र) को चिन्हित कर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में सचिन के साथ अन्य आरोपी भी शामिल थे, जिनकी पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पढे़ं; नगड़ी में रिम्स-2 प्रोजेक्ट पर विवाद गहराया, किसानों ने जमीन अधिग्रहण का किया विरोध एएसआई इलियास ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें