फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कांग्रेस सचिव कृष्णा शर्मा का अलवर दौरा, बोलीं- घरों में रहकर राजनीति करने वालों की होगी छुट्टी

Sun, 09 Mar 2025 09:26 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव कृष्णा शर्मा रविवार को अलवर पहुंचीं, जहां फूल बाग स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के आवास पर पहुंच कर उन्होंने जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में कृष्णा शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें निर्देश मिले हैं कि अलवर विधानसभा क्षेत्र के निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। वहीं लंबे समय से निष्क्रिय रहे कार्यकर्ताओं की छुट्टी करनी है। कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। वहीं नए पदों को सृजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले भर में कई ऐसे सदस्य हैं जो ना तो पार्टी की मीटिंग में पहुंचते हैं और ना ही पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। इनको पद से हटाने जिम्मेदारी सौंपी गई है और नए सदस्यों को भर्ती करने के निर्देश मिले हैं, जिसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें क्षेत्र में दौरा करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसे कितने ही नेता हैं जो पार्टी कार्यक्रमों में भी नहीं आते और घरों से ही नेतागिरी कर रहे है। कृष्णा शर्मा ने कहा अब जबकि कांग्रेस विपक्ष में है इन नेताओं की जिम्मेदारी और ज्यादा हो जाती है कि वे सक्रिय होकर पार्टी के लिए काम करें। जनता की आवाज को प्रमुख नेताओं के सामने रखें, ताकि उनका समधन हो सके या फिर उनके लिए आंदोलन की रूपरेखा बन सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ ही नेता हैं, जो सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। ऐसे नेताओं को पार्टी आगे बढ़ने पर भी विचार करेगी। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय नेता केवल बड़े नेताओं को शक्ल दिखाने के लिए ही घरों से बाहर आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें