फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नर्सिंग कर्मी अनीता ने दी थी जान, आरोपी पति गिरफ्तार; हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 26 Aug 2025 10:43 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में नर्सिंग कर्मी अनीता की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 16 जुलाई 2025 को अनीता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।अनीता मूल रूप से मुंगसखा की रहने वाली थी और रामगढ़ में नर्सिंग कर्मी के पद पर काम करती थी। वह रोज़ाना घर से नौकरी पर आती-जाती थी।

दहेज की मांग से परेशान थी अनीता
मृतका के भाई ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अनीता का पति अजय कुमार लगातार उससे दहेज की मांग करता था और प्रताड़ित करता था। जबकि अनीता खुद नौकरी करती थी और अपनी पूरी तनख्वाह भी घर में ही दे देती थी। इसके बावजूद पति की ओर से दहेज के लिए दबाव बनाया जाता रहा।

ये भी पढ़ें- Landslide: जम्मू में लैंडस्लाइड, पानी में बहे राजस्थान के पांच युवक, दो ने ऐसे बचाई जान; तीन की तलाश जारी

पति गिरफ्तार
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। परिवार का कहना है कि दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर ही अनीता ने यह कठोर कदम उठाया।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: सीने पर एमपी बेनीवाल का टैटू, मरने से पहले पत्र लिखा, कहा- पुलिस किसी को भी मार सकती है; मामला क्या

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें