फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: एएसआई की अचानक तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम; पुलिस महकमे में छाया शोक

Tue, 04 Nov 2025 07:37 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब बस स्टैंड निवासी 39 वर्षीय एएसआई देवेंद्र चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया ही था कि उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
 
लंबे समय से दे रहे थे पुलिस सेवा
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक के जवाई लोकेश चौधरी ने बताया कि एएसआई देवेंद्र चौधरी कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। देवेंद्र चौधरी ने अपने लंबे पुलिस सेवा काल में कोतवाली थाना, उद्योग नगर थाना, एसपी ऑफिस और पुलिस लाइन में सेवाएं दी थीं। वे अपने अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के कारण पुलिस विभाग में सम्मानित अधिकारी माने जाते थे।

यह भी पढ़ें- Politics: ‘देश के बाहर और भीतर भी शत्रु’, राज्यपाल हरिभाऊ ने सोनिया गांधी के मतदाता होने पर उठाए सवाल; क्यों?
 
परिवार में छाया मातम
देवेंद्र चौधरी के निधन से परिवार और सहयोगियों में गहरा शोक है। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा नौकरी की तैयारी कर रहा है जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। देवेंद्र चौधरी के पिता भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजन और विभागीय सहकर्मी स्तब्ध हैं।
 
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
पुलिस ने एएसआई देवेंद्र चौधरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। विभागीय अधिकारी लगातार परिवार के संपर्क में हैं। पुलिस लाइन में साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और विभाग ने इसे बड़ी क्षति बताया है।

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: मतोड़ा हादसे पर बोले शेखावत- अब अवैध ढाबों के लिए थाना अधिकारी होंगे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें