फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में अलवर रहा बंद,व्यापारियों ने आगे बढ़कर किया समर्थन

Tue, 29 Apr 2025 07:59 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में अलवर में बंद का आयोजन किया गया।, व्यापारियों ने खुद आगे बढ़कर बंद का समर्थन किया। व्यापार संघ की अपील पर बाजारों में सन्नाटा रहा। व्यापारियों ने अपने ही विवेक और इच्छा से अलवर बंद का समर्थन किया। 

कार्रवाई की भी मांग की
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में अलवर जिला व्यापार संघ के आह्वान पर मंगलवार को अलवर  का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। सुबह से ही अधिकतर व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। कुछ जगहों पर खुले प्रतिष्ठानों को व्यापार संघ के सदस्यों ने समझाइश कर बंद कराया। अलवर जिला व्यापार महासंघ के महामंत्री मुकेश विजय ने बताया कि पहलगाम की घटना से पूरा देश स्तब्ध है।  व्यापारी वर्ग ने भी दुख व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण विरोध स्वरूप बाजार बंद किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद में भागीदारी निभाई है।
ये भी पढ़ें-बैठक के बाद पाक शरणार्थियों को मिली थोड़ी राहत, लेकिन हजारों को लौटना पड़ सकता है पाकिस्तान

होप सर्कस क्षेत्र में कुछ दुकानदार ने विवाह समारोहों के चलते दुकान खोलने की मजबूरी बताई थी, लेकिन बाद में दुकानों को बंद कर दिया गया। शहर की गलियों तक में अलवर बंद का असर स्पष्ट रूप से दिखा। संयुक्त जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बंद का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों पर कोई दबाव नहीं होना चाहिए।  दिनभर व्यापार संघ की टीमें बाजारों में गश्त करती रहीं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें