फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सरिस्का के नलदेश्वर कुंड में डूबने से युवक की मौत, दोस्त के साथ घूमने गया था

Tue, 15 Jul 2025 07:27 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सरिस्का क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध नलदेश्वर महादेव के कुंड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अलवर शहर के स्कीम-2 निवासी 28 वर्षीय देव शर्मा पुत्र पंकज शर्मा अपने दोस्त विपिन कुमार के साथ सोमवार को नलदेश्वर घूमने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देव शर्मा कुंड के किनारे खड़ा था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुंड में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद उसके दोस्त ने शोर मचाया, लेकिन जब तक उसे कुंड से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पढ़ें: जोधपुर से नशा मुक्ति के लिए नई पहल, ‘नेह निमंत्रण’ से नशा मुक्त आयोजनों को मिलेगा बढ़ावा घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुंड से बाहर निकाला। जवानों ने बताया कि कुंड के आसपास का रास्ता पथरीला और फिसलन भरा होने के कारण शव को नीचे सड़क तक लाने में काफी दिक्कत आई। टीम को शव को लकड़ियों से बनी अर्थी पर बांधकर नीचे सड़क तक लाना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अलवर के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद कराया जाएगा। मृतक देव शर्मा शहर के मीरा हॉस्पिटल में कार्यरत था और उसकी नाइट ड्यूटी रहती थी। दिन में छुट्टी के दौरान वह अपने दोस्त के साथ नलदेश्वर घूमने गया था, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मामला मर्ग में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीआरएफ टीम ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नलदेश्वर जैसे कुंडों और झरनों के पास सावधानी बरतें और पानी से दूर रहें, क्योंकि यहां अचानक पानी का बहाव तेज हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें