फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: शहर में मजदूरी करने आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 06 Aug 2025 04:57 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुरी रोड पर मंगलवार शाम को एक 45 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मृतक की पहचान सुखराम के रूप में हुई है, जो गांव भजीट का निवासी था और पेशे से मजदूर था।

मिली जानकारी के अनुसार सुखराम मंगलवार को शहर में काम के सिलसिले में आया था। दोपहर करीब 2 बजे उसने अपने परिवार से फोन पर बात कर बताया कि उसका मन काम में नहीं लग रहा है और तबीयत भी ठीक नहीं है, इसलिए वह घर लौट रहा है। उसने अपने साथियों से भी यही बात कही थी।

शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच वह भूगोर से आगे मदनपुरी रोड पर एक पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने जब उसे देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: मंडोर एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्रियों का समान चोरी, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और बुधवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

इस घटना के बाद मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर है। सुखराम दो भाइयों में बड़ा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मौत के पीछे की वजहों का सुराग मिल सके। परिजनों का कहना है कि जब वह घर से निकला था, तब बिल्कुल स्वस्थ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें