फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: भेदभाव का आरोप लगाते हुए टंकी पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच मौके से नदारद थाना प्रभारी

Thu, 02 Oct 2025 07:46 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को वन मंत्री संजय शर्मा के निवास के सामने एक युवक के टंकी पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। युवक ने नीचे फेंके गए पर्चे में लिखा कि उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है और वह इसी के विरोध में टंकी पर चढ़ा है। युवक की पहचान कठूमर निवासी भानु के रूप में हुई, जो सिविल डिफेंस में वालंटियर बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार रश्मि शर्मा भी घटनास्थल पर आईं और युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बाद युवक टंकी से नीचे उतरा और अपनी मांगें अधिकारियों के सामने रखीं।

ये भी पढ़ें:  Bhilwara News: रोपां गांव की अनोखी दशहरा परंपरा, रावण को देवता स्वरूप पूजते हैं ग्रामीण, होता है प्रतिमा का वध

पुलिस युवक को अपनी अभिरक्षा में लेकर कोतवाली थाने ले गई और पूछताछ शुरू की। इस दौरान तहसीलदार ने कोतवाली थाना प्रभारी नरेश शर्मा की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्या अब मौके पर बुलाने के लिए थाना प्रभारी को विशेष निमंत्रण भेजना पड़ेगा? उन्होंने इस लापरवाही को गंभीर बताते हुए कहा कि इस विषय पर उच्चाधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक जारी रहने के बाद युवक को नीचे उतारकर निपटारा किया गया। अधिकारियों का कहना है कि युवक को पुलिस की अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले भी एक युवक हसिद्र अली रोजगार के लिए इसी टंकी पर चढ़ गया था, जिसे तीन घंटे बाद नीचे उतारा गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें