फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: अलवर को मिली स्वच्छता की नई सौगात, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किए 50 ऑटो टिपरों का लोकार्पण

Sun, 03 Aug 2025 02:06 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अलवर प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 50 ऑटो टिपरों का लोकार्पण किया। यह ऑटो टिपर पर्यावरण संरक्षण शुल्क निधि के तहत नगर निगम को प्राप्त हुए हैं, जिनकी कुल लागत करीब 4.50 करोड़ रुपये है। इन ऑटो टिपरों को शनिवार से ही शहर की गलियों और मोहल्लों में कचरा संग्रहण के लिए लगा दिया गया है। ये टिपर उन इलाकों में खासतौर पर उपयोगी होंगे, जहां बड़े वाहन नहीं पहुंच सकते। घर-घर से कूड़ा एकत्र कर उसे अग्यारा स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र (ट्रीटमेंट प्लांट) भेजा जाएगा। नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने जानकारी देते हुए बताया कि इन ऑटो टिपरों की मदद से कचरा संग्रहण प्रणाली को और अधिक स्मार्ट एवं आधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब शहर की सफाई व्यवस्था कुशलता से संचालित की जा सकेगी और नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा।

पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ अभियान, BJP का विशेष कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद, जनप्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शहर के लिए एक सकारात्मक और दूरगामी कदम बताया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि स्वच्छता के इस अभियान में अब और अधिक गति आएगी। कार्यक्रम के अंत में नगर निगम की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे घरों से कूड़ा अलग-अलग करके दें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें