फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आधी रात बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरा मकान; मलबे में दबा डेढ़ साल का मासूम समेत पूरा परिवार

Thu, 09 Jul 2026 12:23 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

अजमेर जिले के किशनगढ़ में लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया।  हादसे के समय घर के अंदर मौजूद एक ही परिवार मलबे में दब गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने त्वरित रेस्क्यू कर मां, डेढ़ साल के मासूम और अन्य सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।

मां और डेढ़ साल के मासूम समेत परिवार को सुरक्षित निकाला
घटना की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाया और मलबे में फंसी मां और उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे सहित परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

तीन लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे में राहुल वाल्मीकि, उनकी पत्नी सपना और उनका करीब डेढ़ वर्षीय बेटा घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: RJD में बढ़ी अंदरूनी कलह! किसके निष्कासन पर भड़कीं रोहिणी आचार्या? अपनी ही पार्टी पर उठाए बड़े सवाल

समय रहते टला बड़ा हादसा, प्रशासन ने जारी की अपील
समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से लगातार बारिश के दौरान जर्जर और कच्चे मकानों में नहीं रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि जिन मकानों की स्थिति कमजोर है, वहां रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। साथ ही प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत पहुंचाने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें