फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur : 8 महीने बाद आखिर खुल ही गया रेलवे फाटक, पुरजोर तरीके से मामला उठाने वालों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया

Tue, 24 Sep 2024 05:47 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

पिछले दिनों शहरवासियों ने फाटक खुलवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी और कहा 25 सितंबर तक यदि फाटक नहीं खुलता है तो शहरवासी रेल रोको आंदोलन करेंगे क्योंकि पिछले आठ सालों से ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है और इसी के चलते 8 महीने पूर्व इस फाटक को बंद कर दिया गया था।

फाटक बंद होने के कारण शहर के 12 समाजों के मोक्षधाम तक पहुंचने के लिए कई बार लोगों को शव के साथ घंटों तक सड़क पर इंतजार करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं फाटक के उस पार कृषि उपज मंडी समेत अनेक सरकारी कार्यालय भी हैं। शहरवासियों ने मिलकर इस संबंध में जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए 25 सितंबर तक फाटक नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिस पर आज ही कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने फाटक खुलवा दिया।

जैसे ही रेल फाटक खुला और आवागमन सुचारु हुआ तो लोगों ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंह पवार ने बताया कि पिछले 8 महीने से शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, फाटक नहीं खुलने पर हमने आंदोलन की चेतावनी दी थी लेकिन अब आंदोलन नहीं करेंगे। हम जिला प्रशासन से यही कह रहे हैं कि इस बंद पड़े ओवरब्रिज को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें