बाघापुराना क्षेत्र के गांव माहलां खुर्द में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां पत्नी और उसके कथित प्रेमी की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मंदर सिंह उम्र 50 साल निवासी माहलां खुर्द। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई चंद सिंह बताया कि उनके भाई मंदर सिंह के पत्नी मनप्रीत कौर और जस्सा सिंह नाम के एक व्यक्ति के साथ 5/6 साल से प्रेम संबंध थे। इस संबंध का विरोध किया तो मनप्रीत कौर और जस्सा सिंह उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। रोजाना होने वाली परेशानी और सामाजिक बदनामी के डर से परेशान होकर मंदर सिंह ने 13 जून को आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि मंदर सिंह और मनप्रीत कौर का विवाह लगभग 25 से 30 वर्ष पहले हुआ था तथा उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। जस्सा सिंह विवाहित है और चार बच्चों का पिता है। जस्सा सिंह और मनप्रीत कौर एक साथ मजदूरी करने जाते थे, भाई के सामने गलत ढंग से बात चित करते थे जबकि मंदर सिंह अपनी पत्नी को ऐसा करने से रोकता था। चंद सिंह ने बताया कि दोनों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाया जाए। थाना बाघापुराना के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव माहलां खुर्द निवासी चंद सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई मंदर सिंह (50) पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। पूछताछ करने पर मंदर सिंह ने बताया था कि उसकी पत्नी मनप्रीत कौर (45) के गांव माहलां कलां निवासी जस्सा सिंह के साथ पिछले कई वर्ष से कथित अवैध संबंध थे। पत्नी और उसके कथित प्रेमी की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। चंद सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया गया हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।