फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बदला मौसम, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता

पंजाब के विभिन्न इलाकों में अचानक मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज बारिश, आंधी और कई जगहों पर हो रही ओलावृष्टि ने खासकर पकी हुई गेहूं की फसल के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इस समय खेतों में तैयार खड़ी फसल पर मौसम की मार पड़ने का खतरा लगातार बना हुआ है। गांव रियाड़ के किसान जगजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी फसल को बच्चों की तरह पाला है, लेकिन मौजूदा हालात को देखकर अब नुकसान का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण गेहूं के दाने काले पड़ने लगे हैं, जिससे पैदावार पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं गांव के सरपंच इकबाल सिंह ने भी चिंता जताते हुए कहा कि अगर मौसम इसी तरह खराब रहा तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पहले ही प्राकृतिक आपदाओं से परेशान किसान अब और मुश्किल में फंस सकते हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि यदि फसल को नुकसान होता है तो उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही किसान भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि बैसाखी से पहले मौसम सुधर जाए, ताकि उनकी मेहनत बच सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें