फिरोजपुर की अनमोल एंक्लेव में एक घर पर सुखमणि साहब का पाठ था और उसके लिए गली में टैंट लगाया गया था। एक पड़ोसी सरदार ने टैंट को लेकर उक्त परिवार के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। बात यहीं नहीं खत्म हुई आरोपी ने अपनी पिस्तौल से गोलियां भी दाग डाली। इस संबंध में पीड़ित परिवार और पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर आकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी वहां से फरार हो गया। सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को लेकर वह आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई करेंगे। पड़ोसियों की मांग है कि आरोपी का हथियारी लाइसेंस रद्द किया जाए और हथियार छीनकर जब्त किया जाए। इसने एक बार नहीं तीन बार इस तरह का झगड़ा किया है।