फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा नगर निगम के सफाई कर्मचारी गोविंद घई के समर्थन में आया संत समाज

फगवाड़ा नगर निगम द्वारा नौकरी से बर्खास्त किए गए आऊटसोर्स सफाई सेवक गोबिंद घई द्वारा 9 मार्च से शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आठवें दिन में प्रवेश कर गई है। नगर निगम के बर्खास्त हुए सफ़ाई कर्मचारी गोविंद घई के साथ हुए अन्याय के ख़िलाफ़ अब पूरे समाज के सभी धार्मिक और सामाजिक संगठन एक मंच पर आ गए हैं। साधु-संत समाज ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि सफ़ाई कर्मचारी गोविंद घई को तुरंत बहाल किया जाए। सभी दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए। अगर जल्द ही इंसाफ़ नहीं हुआ, तो सभी संगठन बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और "पंजाब बंद" का आवाह्न किया जाएगा जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी फगवाड़ा प्रशासन की होगी। इस अवसर पर आशु मट्टू ने सभी लोगों को इंसाफ़ की इस लड़ाई में साथ जुड़ने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें