फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद अमृतपाल के साथी पप्पल प्रीत को डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर लेकर आई पुलिस

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक और खदूर साहब से सांसद अमृतपाल सिंह के एक अन्य साथी पप्पल प्रीत को डिब्रूगढ़ से अमृतसर लाकर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पप्पल प्रीत को पंजाब पुलिस की एक टीम ने ट्रांजिट रिमांड के तहत डिब्रूगढ़ से लाकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारा। एयरपोर्ट से आरोपी को सीधे पानी नामक क्षेत्र में ले जाया गया, जहां उसे अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जाएगी। पप्पल प्रीत को अजनाला पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 39 के तहत गिरफ्तार किया गया है। अगले दिन उसे अजनाला अदालत में पेश किया जाएगा। अजनाला पुलिस की टीम पिछले कुछ दिनों से पप्पल प्रीत को पंजाब लाने के लिए डिब्रूगढ़ में थी, और ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे अमृतसर लाया गया। गौरतलब है कि पप्पल प्रीत सिंह अमृतपाल सिंह के साथ लंबे समय तक भागते हुए कई शहरों से होते हुए नेपाल की तरफ भागा था। इस दौरान उसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई थीं। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही तलाशी में पप्पल प्रीत को एक महत्वपूर्ण आरोपी मानते हुए उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पप्पल प्रीत पर अमृतपाल सिंह से जुड़े आपराधिक मामलों में साजिश रचने और हिंसक गतिविधियों में भाग लेने का आरोप है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें