फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पुलिस और ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी, नशे की गोलियां बरामद

मोगा पुलिस और ड्रग विभाग ने मिलकर कोट इसे खां में प्रेम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से नशे के लिए प्रयोग होने वाली 84 गोलियां बरामद की गई। वहीं 3 लोगों को गिरफ्तार करके मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसमें यह बताया जा रहा था कि कोट इसे खां का मेडिकल स्टोर नशे की दवाइयां बेच रहा है। इस वीडियो को देख डीजीपी गौरव यादव और एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर शुक्रवार देर शाम धर्मकोट के डीएसपी की अगुवाई में पुलिस टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर की टीम के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जहां से टीम को 84 टैबलेट नशे के लिए प्रयोग होने वाली बरामद की गई। पुलिस से मेडिकल स्टोर के मालिक और महिला सहित 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार करके मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें