फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के सरना-भीमपुर सड़क की खराब हालत से लोग परेशान

पठानकोट के हलका भोआ अधीन पड़ते सरना-भीमपुर सड़क की बदहाल स्थिति से लोग परेशान हैं। करीब दो वर्ष पूर्व बड़े स्तर पर इस सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया था और लोगों को उम्मीद थी, कि जल्द ही उन्हें बेहतर और न सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। लेकिन उद्घाटन के दो साल बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरी तरह से मुकम्मल नहीं हो पाया है, जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को भारी व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा न है। स्थानीय लोगों मुताबिक सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, और कई हिस्सों में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर पानी भर जाने से वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, किसानों और राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों की मांग है कि इस सड़क का निर्माण संबंधित विभाग जल्द करवाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें