फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने 315 बोर देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मोगा पुलिस को गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना धर्मकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 315 बोर की देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना धर्मकोट के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अर्शदीप सिंह निवासी जलालाबाद पूरबी (मोगा) के पास अवैध हथियार है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जलालाबाद पूरबी से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर की देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी ऑस्टिन सिंह के खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर करके मामले की आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें