फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाघर चौक के पास नगर परिषद ने अवैध कब्जे पर चलाया पीला पंजा

पंजाब के फिरोजपुर के जलालाबाद के व्यस्त इलाके घंटाघर चौक के नजदीक नगर परिषद ने सोमवार को अवैध कब्जे पर कार्रवाई करते हुए उसपर बुलडोजर चलाया है। नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी (ईओ) के निर्देश पर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस स्थान पर अब सार्वजनिक शौचालय निर्माण का काम शुरू किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी। कार्रवाई के बाद नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी गुरदास ने कहा यह जमीन नगर परिषद की अधिकृत संपत्ति है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा वर्षों से अवैध दुकान बनाकर कब्जा किया गया था। ईओ ने कहा कि अब आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें