फगवाड़ा के गांव खलवाड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बलजीत कौर, संतोख, सुरजीत कौर, गुरनाम सिंह तथा हरजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लड़ाई शुरू करने, मारपीट करने, ईंटें मारने तथा तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए हैं।