फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के भोगपुर में सीएनजी प्लांट का विरोध कर रहे विधायक सुखविंदर कोटली और अन्य लोगों पर केस दर्ज

पंजाब के विभिन्न शहरों में सीएनजी प्लांटों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन अब तेज़ होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में आदमपुर के भोगपुर शहर में खंड मिल परिसर में लगाए जा रहे सीएनजी प्लांट का स्थानीय लोग बीते आठ महीनों से विरोध कर रहे हैं। बीते 23 अप्रैल को हुए रोष मार्च और नेशनल हाईवे पर दिए गए धरने के चलते जालंधर पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली समेत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं और सैकड़ों स्थानीय नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्लांट पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और प्रशासन ने उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया है। इस कार्रवाई के बाद लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है, और आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें