पंजाब भर में ब्लैक आउट, मॉक डि्रल और मॉक एक्सरसाइज शुक्रवार को होगी। इसी दौरान पठानकोट में भी यह सभी एक्सरसाइज होंगी। एडीसी संजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की हिदायतों के मुताबिक यह एक्सरसाइज की जाएगी। सभी डिपार्टमेंट इसमें सहयोग करेंगे। शुक्रवार शाम 5 बजे गेट नंबर एक रेलवे स्टेशन पर मॉक डि्रल होगी। जहां दमकल विभाग, सेहत विभाग सहित कई डिपार्टमेंट शामिल होंगे। उसके बाद रात 8 बजे से 8:10 मिनट तक ब्लैक आउट कार्पोरेशन क्षेत्र में होगा। लोग इन सभी एक्सरसाइज को देख घबराएं नहीं और इससे यह अभास होगा कि हम मुश्किल की घड़ी में कितने तैयार हैं।