टांडा उड़मुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौलोंग टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार एक आर्टिगा कार आगे जा रही बोलेरो गाड़ी में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आर्टिगा कार में सवार केएमएस कॉलेज दसूहा की प्रबंधक शबनम सैनी, उनके 18 वर्षीय पुत्र तुषांत सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार गुरदासपुर निवासी राहुल उर्फ मित्तू की भी हादसे में जान चली गई।