आम आमदी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कहा केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की लोकसभा में सीटें कम होने के छह कारण बताए. साथ ही कहा कि बीजेपी को इन हालातों से बचना है तो उसे समय रहते अपनी नीतियों में बदलाव करने की जरूरत है. अगर केंद्र सरकार ने इन पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया तो बीजेपी को आने वाले चुनावों में और भी नुकसान उठाने पड़ सकते हैं.