फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में सीवर गैस चढ़ने से दो लोगों की मौत

पटियाला के विकास नगर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां सीवर गैस से दो लोगों की मौत हो गई है। परिवार के मुताबिक, गली और मोहल्ले में अक्सर सीवर ब्लॉक रहता है, जिससे मोहल्ले में बहुत बदबू रहती है। इसे साफ करने के लिए पड़ोस में रहने वाले 45 साल के भोला और उसके साथी सीवर साफ करने के लिए उतरे। इस दौरान सीवर गैस चढ़ने से दोनों बेहोश हो गए। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने कहा कि हमने नगर निगम अधिकारियों और सीवरमैन से कई बार गुहार लगाई कि हमारी गली में सीवर जाम है। इसे ठीक किया जाए, लेकिन किसी ने हमारी समस्या का हल नहीं किया। आखिर में हमारे अपने लोगों ने यह जिम्मेदारी ली जिससे यह घटना हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें